अब्दुल गनी खान भिवंडी
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, भिवंडी शहर जिल्हा अध्यक्ष मंगेश यादव के नेतृत्व में जितिया व्रत पर्व के उपलक्ष्य में तीसरे वर्ष भी दिव्य एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस मौके पर उत्तर भारतीय समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं पद्मावती डेवलपर्स व बिल्डर्स के मालिक सुजीत सिंह, उद्योगपति रमाकांत पांडा, एडवोकेट संजय श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल सिंह सहित भाजपा भिवंडी शहर अध्यक्ष श्री रविकांत सावंत, नीलेश चौधरी, सुमित पाटिल, श्यामजी अग्रवाल, संतोष शेट्टी, मनोज काटेकर, बालाराम चौधरी, राजू गजेंगी व अन्य अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

सैकड़ों मातृशक्तियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ व्रत एवं पूजन कर भगवान जीवित पुत्रिका (जीउतिया) का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर माई म्यूजिक एंटरटेनमेंट की ओर से प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया।
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, भिवंडी शहर का यह वार्षिक आयोजन न केवल मातृत्व और संतान-कल्याण की परंपरा को जीवंत करता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संदेश भी देता है।
कार्यक्रम की सफलता में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा टीम, जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट, अटल सेवा फाउंडेशन तथा नरेश झा फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा।

