भाजपा को बड़ा झटकासांसद बाल्या मामा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी पार्टी का दामन थामा

भिवंडी

अब्दुल गनी खान

भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद बाल्या मामा के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के जिला समन्वयक संतोष शिंदे के प्रयासों से शहापुर तालुका में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। खर्डी, शिरोळ, शेणवा, कोठारे, साकडबाव, किन्हवली आदि जिल्हा परिषद गटों से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मानकोली स्थित कार्यालय में सांसद बाल्या मामा की उपस्थिति में राष्ट्रवादी शरद पवार गुट में शामिल होकर भाजपा को गहरा खिंडार (दरार) दिया।

इस अवसर पर भाजपा के उपतालुकाध्यक्ष जयवंत बोडके, भाजपा बिरवाड़ी गट अध्यक्ष अनीस शेख, भाजपा आदिवासी सेल खर्डी अध्यक्ष नाना निखडे, पूर्व पंचायत समिति सदस्य काशीनाथ वाख सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रवेश किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रवादी शरद पवार गुट की महिला जिलाध्यक्ष डॉ. रूपाली कराळे, उपजिलाध्यक्ष सोनूकाका पडवळ, वरिष्ठ नेता दत्तु दिनकर, शहापुर तालुकाध्यक्ष नंदकुमार मोगरे, तालुका महिला अध्यक्षा कमलताई भोईर, शहराध्यक्ष विक्रांत शिंदे, युवाध्यक्ष अविनाश साबळे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थीं।

सांसद बाल्या मामा ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले जिल्हा परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में राष्ट्रवादी शरद पवार गुट पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं ने आदरणीय शरद पवार के दूरदर्शी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए जो यह पक्ष प्रवेश किया है, उससे निश्चित ही शहापुर तालुका में राष्ट्रवादी पार्टी की शक्ति बढ़ेगी और आगामी चुनाव में राष्ट्रवादी शरद पवार गुट का झंडा लहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *