प्रतापगढ़ (कुण्डा)
कानपुर में “आई लव मुहम्मद ﷺ” लिखने पर मुस्लिम समाज के कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज किए जाने का विरोध कुण्डा में भी तेज हो गया है। इसी क्रम में समाजसेवी नजम हसन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) कुण्डा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि यह कार्रवाई पूर्णतः अनुचित है और इससे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को ठेस पहुँचेगी। कुण्डा के निवासियों ने बताया कि यहां हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे और शांति के साथ रहते हैं और आगे भी रहेंगे। धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में इस प्रकार की कार्यवाही भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करेगी।
प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया कि हर मुसलमान अपने रसूल हज़रत मुहम्मद ﷺ से बेइंतेहा मोहब्बत करता है और उनके सम्मान में अपनी जान-माल तक कुर्बान करने को तैयार रहता है। साथ ही, ज्ञापन में मांग की गई कि कानपुर में दर्ज की गई एफआईआर को तत्काल वापस लिया जाए तथा नबी-ए-करीम ﷺ की शान में गुस्ताखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में खुर्शीद आलम एडवोकेट, शाह अब्दुल कादिर, दिवाकर पाण्डेय (एडवोकेट), संजय शुक्ल, अशोक पाण्डेय (एडवोकेट), मुहम्मद फैज़ान, वसीम अहमद, जुबैर प्रधान, शानू प्रधान, शकील प्रधान, नसीम प्रधान, धर्मेन्द्र प्रधान, विनोद सरोज प्रधान, रकीब प्रधान, पप्पू प्रधान, गुड्डू, राजू भाई, मलीन अंसारी, मुजम्मिल फारुकी, कौसर भाई, अनवर भाई, इमरान भाई, डॉ. शीलू, डॉ. जुबैर, अफसार भाई, आफताब भाई, असलम भाई, इमरान काज़ी, शौकत प्रधान, सलीम वकील, गोलू पाण्डेय, बाबी शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, जावेद भाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

