स्वयं सिद्धि मित्र संघ कॉलेज ऑफ एक्यूपंक्चर थेरपी की पहल
भिवंडी : स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर स्वयं सिद्धि मित्र संघ कॉलेज ऑफ एक्यूपंक्चर थेरपी, भिवंडी ने अनोखी चिकित्सा पद्धति की शुरुआत की है। महाराष्ट्र राज्य मान्यता प्राप्त महाराष्ट्र कौंसिल ऑफ अँक्यूपंक्चर से संलग्न यह संस्थान (Estd. 1988) अब मरीजों को बिना दवा और बिना ऑपरेशन के मुफ्त इलाज उपलब्ध करवा रहा है।

संस्थान के मार्गदर्शन में संचालित श्री बाळाराम चौधरी मा. जेष्ठ नगरसेवक एक्यूपंक्चर चिकित्सा केंद्र और CA सुरेश जैन के प्रशासनिक संचालन में यह सेवा भिवंडीवासियों के लिए वरदान साबित हो रही है।
यहाँ पर गर्दन का दर्द, पीठ दर्द, घुटनों का दर्द, जमे हुए कंधे, पैरालिसिस, स्पोंडिलोसिस, स्लिप डिस्क, एड़ी का दर्द, सायटिका, झनझनाहट, सुनपन, अर्थराइटिस, सिरदर्द और माइग्रेन जैसी बीमारियों का इलाज एक्यूपंक्चर तकनीक से किया जा रहा है।
इलाज का समय :
दोपहर 1.00 बजे से 4.00 बजे तक (ओ.पी.डी.) सप्ताह में – मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार स्वयं सिद्धि शिक्षा संकुल, साई बाबा मंदिर के समीप, कल्याण रोड, टेमघर, भिवंडी ।
“तमसो मा ज्योतिर्गमय” अंधकार से प्रकाश की ओर, बिना दवा और बिना ऑपरेशन के सुरक्षित इलाज की ओर।

