विवादित बयान देकर महाराष्ट्र की राजनीति को कलंकित न करें – सांसद बाल्या मामा की विधायक गोपीचंद पड़ळकर को नसीहत

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विधायक जयंत पाटील के संबंध में विधायक गोपीचंद पड़ळकर द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान की भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ़ बाल्या मामा ने कड़ी निंदा की है। सांसद बाल्या मामा ने स्पष्ट कहा कि पड़ळकर का यह बयान बेहद ग़लत है और इस तरह के विवादित वक्तव्य देकर महाराष्ट्र की राजनीति को बदनाम न करें।

सांसद बाल्या मामा ने कहा कि जयंत पाटील राज्य के सुसंस्कृत, संयमी और अनुभवी नेता हैं। उनका व उनके परिवार का राज्य एवं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे वरिष्ठ नेता के बारे में पड़ळकर का अपमानजनक बयान निंदनीय है।

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी अपील की कि इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पड़ळकर को समझाइश दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *