अब्दुल गनी खान
मुंबई : उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज़्म स्क्वॉड (UP ATS) ने शनिवार को भिवंडी से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन युवकों ने लगभग 3 लाख रुपये की रकम इकट्ठा कर फ़िलिस्तीन भेजी थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है
मोहम्मद अयान मोहम्मद हुसैन (22 वर्ष), निवासी सहारा अपार्टमेंट, ताहेरा मैरेज हॉल के पास
अबु सुफ़ियान तजम्मुल अंसारी (22 वर्ष), निवासी गुलज़ार नगर
ज़ैद नोतीयार अब्दुल कादिर (22 वर्ष), निवासी वेताल पाड़ा
एटीएस सूत्रों के मुताबिक, तीनों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का शक जताया गया है और जांच एजेंसियां उनसे गहन पूछताछ कर रही हैं।
यह कार्रवाई भिवंडी में चर्चाओं का विषय बनी हुई है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

