भिवंडी का खदान रोड बना गुन्हों का गढ़!

भिवंडी

जुआ-मटका, गांजा-हुक्का और रेडलाइट का संगम, पुलिस पर उठ रहे सवाल

अब्दुल गनी खान भिवंडी :
पुलिस उपायुक्त परिमंडल-2 के अंतर्गत आने वाले भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन की हद का खदान रोड अब अपराधों का हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां न तो क़ानून का डर दिखता है और न ही पुलिस की सख्ती।

👉 खदान के पास खुलेआम गांजे का धंधा चल रहा है,
👉 रोड पर जगह-जगह जुआ-मटका माफिया अपनी दुकानें सजा बैठे हैं,
👉 तो वहीं डायमंड होटल के सामने हुक्का पार्लर धूम मचा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान रोड से सटा रेड लाइट एरिया इस अवैध कारोबार को और बढ़ावा दे रहा है। नतीजतन, यह इलाका अपराधियों के लिए ‘सुरक्षित अड्डा’ बन गया है।

नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी और मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर गैरकानूनी धंधे चल पाना नामुमकिन है। अब सवाल यह उठ रहा है कि—
👉 क्या पुलिस को इस अड्डे की खबर नहीं?
👉 या फिर ‘मौज में है माफिया और सो रही है पुलिस’?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *