इरशाद अंसारी की छुट्टी, पार्टी से बाहर का रास्ता
भिवंडी की राजनीति में शनिवार को बड़ा धमाका हुआ!

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सेवादल ने अपने ही संगठन के निरीक्षक इरशाद अंसारी को न सिर्फ पद से हटाया बल्कि सीधा पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
👉 प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र लावंघरे (देशमुख) ने जारी पत्र में साफ लिखा—
अंसारी पार्टी-विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे
लगातार अनुशासन तोड़ना
संगठन की छवि खराब कर रहे थे
🔴 चेतावनियों के बाद भी सुधार नहीं, तो आखिरकार कठोर कार्रवाई करनी पड़ी।
📍 जानकारी के मुताबिक, दरगाह दीवान शाह परिसर निवासी अंसारी लंबे समय से निरीक्षक पद पर थे। लेकिन कार्यकर्ताओं ने बार-बार शिकायतें दर्ज कराई थीं— आरोप लगे कि वे जनविरोधी काम कर रहे थे और व्यक्तिगत स्वार्थ साध रहे थे।
🌪️ राजनीतिक गलियारों में हलचल
इस निष्कासन के बाद भिवंडी की राजनीति गरमा गई है।
राकांपा शहर जिलाध्यक्ष प्रवीण पाटिल ने साफ कहा—जो पार्टी की छवि खराब करेगा, उस पर ऐसा ही ऐक्शन होगा। संगठन में वही रहेगा, जो पार्टी और जनता दोनों के प्रति वफादार हो।”

