भिवंडी में शिवसेना (यूबीटी)की बड़ी बैठक, मतदाता सर्वेक्षण व नई नियुक्तियों की जिम्मेदारी सौंपी गई

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी, 22 सितंबर। शिवसेना यूबीटी शहर शाखा अजयनगर में सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर अहम फैसले लिए गए। बैठक में प्रभागवार मतदाता सूची सर्वेक्षण की जिम्मेदारी विभिन्न पदाधिकारियों को सौंपी गई। इसी मौके पर युवासेना समेत संगठन के अन्य विभागों में नई नियुक्तियां भी की गईं।

बैठक में भिवंडी महानगरपालिका संपर्क प्रमुख किशोर पोटदार, जिल्हा प्रमुख मनोज गगे, शहर प्रमुख प्रसाद पाटील और सचिव नितेश दांडेकर उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में प्रभाग क्रमांक 4, 10, 12, 15, 16, 17 और 22 की मतदाता सूची सर्वेक्षण की जिम्मेदारी पैनल प्रमुखों को सौंपी गई।

        जिम्मेदारी इस प्रकार सौंपी गई:

प्रभाग 4: उपशहर प्रमुख स्वप्नील जोशी, विभाग प्रमुख हर्षल राऊत, शाखा प्रमुख लक्ष्मण हुंबारकर।

प्रभाग 10: विभाग प्रमुख अमोल साळुंखे, शाखा प्रमुख कुणाल बने, सागर चिंताचींदी और प्रविण उसाकोयल।

प्रभाग 12: विभाग प्रमुख अरशद शाह, उपविभाग प्रमुख शकील खान, मोहम्मद सैफ शेख और शाखा प्रमुख इक्बाल शेख।

प्रभाग 15 व 16: भारतीय कामगार सेना अध्यक्ष नजीर शेख, उपाध्यक्ष सादिक शेख।

प्रभाग 17: विभाग प्रमुख करमचंद सरवदे और उपविभाग प्रमुख रत्नकांत वाघमारे।


इसी कार्यक्रम में युवासेना की नई नियुक्तियां भी घोषित की गईं। इनमें उपशहर अधिकारी पद पर प्रथमेश पाटील, शेलार विभाग युवा सेना शाखा अधिकारी दिग्विजय सिंह यादव, नेहरू नगर विभाग शिवसेना विभाग प्रमुख अरशद शाह, मुमताज नगर–शांतीनगर उपविभाग प्रमुख मोहम्मद सैफ शेख और शकील खान (गौसिया मस्जिद) तथा शाखा प्रमुख सलीम शेख की नियुक्ति की गई।

बैठक के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनता के बीच शिवसेना की पकड़ मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *