दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, शाहबाद डेयरी में मची खलबली
विशेष संवाददाता
दिल्ली। आउटर नॉर्थ जिले के शाहबाद डेयरी इलाके से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने रहिसा नामक किन्नर के घर पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर 46 लाख रुपये नकद, 1 किलो सोना और 16 किलो चांदी बरामद की है।

पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, बल्कि अधिकारियों को भी चौंका दिया है। बरामदगी की इतनी बड़ी मात्रा ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर यह दौलत आई कहां से?
लोगों में इस रेड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं, वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

