भिवंडी में युवासेना का नि:शुल्क मेडिकल चेक-अप कैंप।

ठाणे भिवंडी

सैकड़ों नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, शिवसेना पदाधिकारियों ने बढ़ाया हौसला।

अब्दुल गनी खान

भिवंडी, 24 सितंबर।
युवासेना उपशहर अधिकारी श्री फैय्याज आजमी (दर्गा रोड, समरूबाग विभाग) की ओर से बुधवार को नि:शुल्क मेडिकल चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन समेत कई प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें की गईं। सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने इसका लाभ उठाया।

इस अवसर पर भिवंडी शिवसेना जिल्हा प्रमुख श्री मनोज गगे, युवासेना शहर अधिकारी श्री प्रतीक चांगलानी, उपविभाग प्रमुख श्री मोकीम अंसारी तथा महिला आघाड़ी उपशहर संघटिका श्रीमती नौशेबा अंसारी ने कैंप का दौरा किया। पदाधिकारियों ने मरीजों व मेडिकल स्टाफ से संवाद साधते हुए स्वास्थ्य जागरूकता की सराहना की।

कैंप में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। वहीं, मेडिकल स्टाफ ने नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और समय पर उपचार लेने का संदेश दिया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता, मेडिकल टीम और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *