अब्दुल गनी खान
भिवंडी : लंबे समय से बदहाल भिवंडी-वाडा-मनोर मार्ग की मरम्मत के लिए आखिरकार सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। सार्वजनिक बांधकाम विभाग की ओर से इस रस्ते की दुरुस्ती हेतु 135 करोड़ 30 लाख रुपये का निधि मंजूर किया गया है।
इस संबंध में भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा ने राज्य के सार्वजनिक बांधकाम मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले से बार-बार मुलाकात कर निधि उपलब्ध कराने की मांग की थी।
गौरतलब है कि भिवंडी-वाडा-मनोर मार्ग की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रही हैं और कई नागरिक अपनी जान भी गंवा चुके हैं। नागरिकों ने आंदोलन और शिकायतों के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर खींचा, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सांसद बाळ्या मामा के निरंतर प्रयासों और मांग को देखते हुए मंत्री शिवेंद्रसिंहराजे भोसले ने आखिरकार इस सड़क की दुरुस्ती के लिए 135 करोड़ 30 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए सांसद बाळ्या मामा ने कहा कि –
“मैंने कई बार मंत्री जी से मुलाकात कर इस सड़क के लिए तात्कालिक निधि की मांग की थी। अब सरकार ने मंजूरी दी है। बहुत जल्द कार्य शुरू होगा और नागरिकों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।”
👉 यह कदम भिवंडी और आसपास के ग्रामीण भागों के नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

