अब्दुल गनी खान
मुंबई एवं आसपास के क्षेत्रों में आज देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएँ चलेंगी तथा वर्षा की तीव्रता रविवार शाम को अपने चरम पर होगी।

अगले 24 घंटों में 200 से 300 मिमी तक वर्षा दर्ज होने की संभावना जताई गई है। इतनी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था व दैनिक गतिविधियों में व्यापक अवरोध उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।

