भिवंडी में फॉरेन्सिक यूनिट और मोबाइल फॉरेन्सिक वैन का उद्घाटन

ठाणे भिवंडी

भिवंडी, 26 सितम्बर
ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत परिमंडल-2, भिवंडी में आज फॉरेन्सिक यूनिट और फॉरेन्सिक वैन का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन ठाणे पश्चिम प्रादेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त श्री विनायक देशमुख के शुभहस्ते संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ठाणे पुलिस आयुक्त श्री आशुतोष डुंबरे एवं सह-पुलिस आयुक्त डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण के मार्गदर्शनाखाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य में कुल 259 मोबाइल फॉरेन्सिक वैन कार्यान्वित करने का निर्णय लिया गया है। गृह विभाग के शासन निर्णय दिनांक 22 जुलाई 2024 व 22 मई 2025 अंतर्गत इस योजना को मान्यता प्रदान की गई थी। इसी के अंतर्गत राज्यस्तर पर मोबाइल फॉरेन्सिक वैन प्रकल्प का लोकार्पण 27 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुआ था।

भिवंडी परिमंडल-2 में स्थापित इस फॉरेन्सिक यूनिट में प्रशिक्षित स्टाफ नियुक्त किया गया है। वहीं, फॉरेन्सिक वैन को गंभीर अपराधों में वैज्ञानिक पद्धति से सबूत एकत्रित करने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। सात वर्ष से अधिक की सजा वाले गंभीर अपराधों की जांच में यह यूनिट और वैन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उद्घाटन समारोह में पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे, सहायक पुलिस आयुक्त सचिन सांगळे व विजय मराठे, परिमंडल के छह पुलिस थानों के वरिष्ठ निरीक्षक, फॉरेन्सिक टीम के सदस्य तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *