अब्दुल गनी खान
भिवंडी,नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर श्री माता वाहिनी संस्था की ओर से कामतघर मैदान में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ज्येष्ठ नगरसेवक श्री संतोष शेट्टी ने देवी नवदुर्गा की भक्तिभाव से आराधना करते हुए पूजन-अर्चन, रुद्राभिषेक तथा शिवलिंग का दुग्धाभिषेक संपन्न किया। इस अवसर पर शहर की उन्नति और जनकल्याण की मंगलकामना की गई।

पूरे आयोजन स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण व्याप्त रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर देवी की आराधना में शामिल हुए और नवरात्रि पर्व की गरिमा को और अधिक भव्य बनाया।

