ठाणे पुलिस की नई पहल – अब ‘चैटबॉट’ से एक क्लिक पर मिलेगी पुलिस सेवाएं

ठाणे महाराष्ट्र

अब्दुल गनी खान
ठाणे:नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठाणे पुलिस ने एक नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की है। माननीय पुलिस आयुक्त श्री आशुतोष डुंबरे की संकल्पना से ‘ठाणे पुलिस चैटबॉट’ नामक विशेष व्हॉट्सऐप सेवा लॉन्च की गई है।

इस चैटबॉट के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे ही कई पुलिस सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। केवल मोबाइल पर व्हॉट्सऐप इंस्टॉल कर इस चैटबॉट से जुड़ने पर निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध होंगी –

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना

आपातकालीन संपर्क नंबर प्राप्त करना

ई-चलान का ऑनलाइन भुगतान

साइबर अपराध की जानकारी देना

खोई हुई वस्तुओं की शिकायत करना

किरायेदार पंजीकरण

पुलिस थानों की जानकारी

लाइव ट्रैफिक अपडेट्स

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देना

नए कानूनों की जानकारी

‘आपले सरकार’ से जुड़ी सेवाएं

सुरक्षा संबंधी सुझाव आदि


इसके अलावा नागरिक सीधे इस चैटबॉट के जरिए अपना अभिप्राय (फीडबैक) भी साझा कर सकते हैं।

जनसंपर्क अधिकारी श्री शैलेश साळवी ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि इस ‘ठाणे पुलिस चैटबॉट’ सेवा की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाकर ठाणे पुलिस दल को सहयोग करें।

👉 यह पहल ठाणे पुलिस की ओर से नागरिकों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *