वक्फ़ संशोधन कानून पर भारत बंद स्थगित, नई तिथियों की घोषणा जल्द

देश

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2025: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ़ संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्तावित भारत बंद को स्थगित करने की घोषणा की है। बोर्ड की ओर से बताया गया है कि 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भारत बंद फिलहाल स्थगित किया जाता है। नई तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

बोर्ड के अध्यक्ष हज़रत मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी की अध्यक्षता में आयोजित आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में इसी समय हमारे हमवतन भाइयों के धार्मिक त्यौहार आयोजित हो रहे हैं, जिसके मद्देनज़र भारत बंद को फिलहाल स्थगित करना पड़ा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वक्फ़ संशोधन कानून के खिलाफ उनका विरोध आंदोलन जारी रहेगा और सभी कार्यक्रम निर्धारित तिथियों के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना फ़ज़लुर रहीम मुजद्दिदी ने बताया कि देशभर में उठ रहे इस मुद्दे पर बोर्ड पूरी तरह सक्रिय है।

डॉ. सैयद क़ासिम रसूल इलियास, प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय संयोजक, तहफ़्फुज़-ए-औक़ाफ़ अभियान ने भी जनता से अपील की है कि बोर्ड द्वारा जारी आगामी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *