अब्दुल गनी खान
ठाणे : स्थापना दिवस के मौके पर ठाणे नगर निगम (टीएमसी) में बड़ी खबर सामने आई है। ठाणे नगर निगम के उप आयुक्त (अनधिकृत बांधकाम विभाग) शंकर पाटोले को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) ने 35 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, पाटोले ने पहले ही अभिराज डेवलपर्स के प्रोप्राइटर अभिजीत कदम से 10 लाख रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए थे। आज उन्हें शेष 25 लाख रुपये लेते हुए एसीबी ने धर दबोचा।

शाम 6:50 बजे तक एसीबी की टीम उनके केबिन में मौजूद थी और तलाशी की कार्रवाई जारी थी।

