प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पुलिस ने नागरिकों से मांगा सहयोग

ठाणे महाराष्ट्र

ठाणे, अब्दुल गनी खान।
गुटखा, पान मसाला, सुगंधित सुपारी, तंबाकू और इस प्रकार के अन्य प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अब पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन या बिक्री करना कानूनन अपराध है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को ऐसे अवैध कार्यों की जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना दें।
📞 हेल्पलाइन नंबर 100 या
📲 आपातकालीन नंबर 112 पर तुरंत संपर्क साधा जा सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही इस घातक व्यवसाय पर रोक लगाई जा सकती है। पुलिस ने यह भी संदेश दिया है कि – “आपका एक फोन कई लोगों की जान बचा सकता है।”

राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने समाज को तंबाकू और गुटखा-मुक्त बनाने के लिए जनजागृति अभियान भी शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *