लब्बैक फाउंडेशन द्वारा 250 महिलाओं को राशन किट वितरित

ठाणे भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी। लब्बैक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद अकबर तथा महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख अमजद अली खान के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को राशन किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ठाणे जिला महिला अध्यक्ष नगमा शेख, भिवंडी शहर महिला अध्यक्ष हुमा खान तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन बिस्मिल्लाह खान मोतीवाले, नेहरू नगर, भिवंडी में किया गया।

भिवंडी शहर महिला अध्यक्ष हुमैरा समीर खान ने कार्यक्रम का शुभारंभ पैगंबर मोहम्मद साहब के नाम से करते हुए नारे लगाए। इसके उपरांत लगभग ढाई सौ गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को राशन किट वितरित की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न समाजों की महिलाएं शामिल हुईं और फाउंडेशन के इस सामाजिक उपक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *