सपा सांसद इकरा हसन का मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार :

उत्तर प्रदेश

सीएम ने जो भाषा इस्तेमाल की, करके दिखाइए आप”

लखनऊ, संवाददाता : समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस भाषा — “डेटिंग-पेंटिंग” — का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह एक जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

इकरा हसन ने कहा, “मुख्यमंत्री ने जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया, मैं उन्हें चुनौती देती हूं — करके दिखाइए आप। यह देश अंतरिक्ष में नहीं, बल्कि दुनिया का हिस्सा है। यहां ऐसा नहीं चलेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विदेशों, खासकर मिडिल ईस्ट में जाकर दिखावा करते हैं, लेकिन वहां जैसी स्थिति है, वैसी ही यहां भी हो सकती है।
सपा सांसद ने चेतावनी दी कि जनता मुख्यमंत्री की इस असंवेदनशील भाषा को कभी माफ नहीं करेगी।

इकरा हसन के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री के बयान को “अभद्र और असंवैधानिक” बताया है, जबकि सत्तापक्ष ने इसे विपक्ष की राजनीतिक हताशा करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *