अब्दुल गनी खान
भिवंडी: रविवार 5 अक्टूबर 2025 को यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी,नासिक द्वारा संचालित जी एम मोमिन विमेंस कॉलेज अध्ययन केंद्र भिवंड के एम ए उर्दू प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों के काउंसिलिंग क्लास का उदघाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।इस समारोह की अध्यक्षता रईस जूनियर कॉलेज भिवंडी के प्राचार्य जियाउर्रहमान अंसारी ने की ।इस अवसर पर सेंटर के समन्वयक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ,मार्गदर्शक शिक्षक डॉ मती उल्लाह खान,डॉ कुतुबुद्दीन शाहिद खान ज़ाकिर हुसैन खान ज़फ़र आलम जामयी,हाशमी सय्यद एजाज ज़वेरिया काज़ी और सूफिया मोमिन सहित एम ए उर्दू प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र मौजूद रहे।

प्रिंसिपल जियाउर्रहमान अंसारी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि परीक्षा पास कर सिर्फ़ प्रमाण पत्र प्राप्त करना ही छात्रों का उद्देश्य नहीं होना चाहिए,बल्कि अपनी काबिलियत को बढ़ाना और व्यावहारिक जीवन में उपयोग वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद छात्र उसे अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएंगे और भिवंडी शहर या अन्य शहरों में होने वाली उर्दू की महफिलों में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।स्टडी सेंटर के संयोजक अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने एम ए द्वितीय वर्ष के बेहतरीन परीक्षाफल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए मार्गदर्शक शिक्षकों का स्वागत किया मार्ग दर्शक शिक्षकों ने भी छात्रों के समक्ष अपने विचार रखे। छात्रों में खान अशरफ, जावेद अमीन खान,रुक़य्या खान,निदा शकील और मुबश्शिरा ने भी अपने अनुभव साझा किए। शिक्षक ज़फ़र आलम खान ने सफल सूत्र संचालन किया और आभार प्रदर्शन की जिम्मेदारी भी निभाई। कार्यक्रम के आयोजन में तहूर मोमिन और नॉन टीचिंग स्टॉफ का विशेष सहयोग शामिल रहा।

