एजेंसी उत्तर प्रदेश
फतेह नगर (उत्तर प्रदेश)। समाज को हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए अपनी ही भांजी से विवाह कर लिया। जानकारी के अनुसार फतेह नगर निवासी प्रकाश सिंह ने अपनी बहन की बेटी से ही शादी कर ली।

प्रकाश सिंह का कहना है कि उन्हें अपनी भांजी पहले से पसंद थी और जब उसने भी विवाह के लिए सहमति दी, तो दोनों ने समाज की परवाह किए बिना शादी करने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि अब दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं।
यह विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोगों ने इस कदम की निंदा की है, जबकि कुछ लोग इसे दोनों का “व्यक्तिगत निर्णय” बताते हुए समर्थन भी कर रहे हैं। फिलहाल इस विवाह को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

