शादी के 5 महीने बाद पत्नी 9 लाख के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार — पति को भी फंसा गई मुसीबत में!

उत्तर प्रदेश

कानपुर उत्तर प्रदेश :

कहते हैं शादी का बंधन सात जन्मों का होता है, लेकिन यहां तो महज पांच महीने भी नहीं टिक पाया! शहर के बेकनगंज इलाके में एक नवविवाहिता अपने प्रेमी संग 9 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई।
पर कहानी में ट्विस्ट तब आया जब जाते-जाते पत्नी ने अपने पति की अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दीं!

अब पुलिस पत्नी को पकड़ने के बजाय पति की तलाश में जुट गई है, क्योंकि वायरल फोटो में दिखे हथियारों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
पड़ोसी बताते हैं कि दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से झगड़े बढ़ रहे थे। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि अंजाम इतना “फिल्मी” होगा — “भागी तो भागी, पर साथ में पति को भी फंसा गई!”
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हथियार सच में पति के पास थे या यह सब पत्नी की “प्रेम लीला” का नया प्लॉट है।
कुल मिलाकर, कानपुर में यह “शादी से शॉक” वाली कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *