ड्रग तस्कर पति जेल गया, लौटकर आया तो लगा झटका — पत्नी गर्भवती निकली!
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद में एक फिल्मी कहानी जैसी वारदात सामने आई है। ड्रग तस्करी के केस में जेल गए आसिफ को रिहाई के बाद ऐसा झटका लगा कि होश उड़ गए। एक साल बाद जब वो घर लौटा, तो उसकी पत्नी अरशी गर्भवती थी!
जांच में खुलासा हुआ कि जेल में रहने के दौरान पत्नी अरशी के आसिफ के दोस्त रिहान से अवैध संबंध बन गए थे। जब पति को इस धोखे का पता चला तो प्यार में पागल रिहान ने बॉलीवुड विलन बनते हुए अरशी के पति आसिफ की हत्या कर दी!

पुलिस ने अब इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश कर दिया है।
पत्नी अरशी, बॉयफ्रेंड रिहान, और उनके साथी बिलाल, जीशान, उबैश — सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चौंकाने वाली बात ये भी है कि अरशी का असली नाम प्राची था! 2022 में उसने धर्म परिवर्तन कर आसिफ से निकाह किया था। लेकिन प्यार, धोखा और खून की ये कहानी अब सभी को हैरान कर रही है!

