भिवंडी मनपा प्रभाग समिति तीन कार्यालय के सामने कचरे का अंबार,बदबू से फैल रही बीमारी

भिवंडी

ठेकेदार व कर्मचारियों की उदासीनता पर भड़के समाजसेवक,इस्तीफे की किया मांग
विशेष संवाददाता
भिवंडी मनपा के प्रभाग समिति तीन कार्यालय के सामने से रोजाना कचरा न उठाए जाने के कारण इन दिनों कचरे का अंबार लगा हुआ है।जिसके कारण उठाने वाले दुर्गंध व बदबू के कारण लोगों का न सिर्फ जीना दुश्वार कर दिया है।बल्कि स्थानीय लोग इस कारण तरफ तरफ की बीमारी की चपेट में फंस रहे है।जिसे लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति घोर आक्रोश व्याप्त है।


                स्थानीय निवासी व समाजसेवक रितेश जाधव ने बताया कि मनपा के प्रभाग समिति तीन कार्यालय के गेट के बगल में इन दिनों कचरे का ढेर लगा हुआ है।उन्होंने बताया कि रोजाना कचरा न उठाए जाने के कारण इस कारण इलाके में दमघोंटू बदबू उठ रही है। इसकी वजह से पैदा होने वाले मच्छरों के कारण इलाके के लोग डेंगू जैसे बीमारी के चपेट में फंस रहे है।साथ ही दूसरे इलाके में रहने वाले व प्रभाग कार्यालय में टैक्स आदि भरने के लिए आने वाले लोगों को भी कचरे के ढेर से मुंह बंद कर गुजरना पड़ता है।जबकि सफाई ठेकेदार व मनपा स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों के अनदेखी व अकर्मण्यता के कारण पूरे 16 नंबर वार्ड कचरे से पटा पड़ा है।रितेश जाधव ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस वार्ड में कई दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता है।जिसके कारण लोग तरह तरह की बीमारियों से जूझ रहे है।वार्ड में दवा का छिड़काव व धुंआ न मारे जाने के कारण पूरे वार्ड में मच्छरों का आतंक बढ़ाते जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब ठेकेदार व मनपा कर्मी अपने कार्यालय के सामने से रोजाना कचरा नहीं उठा सकते है तो उनसे वार्ड की सफाई की क्या उम्मीद किया जाय?

समाजसेवक रितेश जाधव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनपाकर्मियों से काम नहीं हो सकता तो सभी को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।साथ ही उन्होंने मनपा आयुक्त अनमोल सागर व स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त विक्रम दराडे से सफाई निरीक्षक को निलंबित कर सफाई ठेकेदार का ठेका, काम में लापरवाही बरतने के कारण रद्द कर उसे ब्लैक लिस्टेड करने की मांग की है।हालांकि इस मामले में प्रभाग समिति दो के सहायक आयुक्त सुरेन्द्र भोईर से तथा उपायुक्त से इस संदर्भ में बात करने की कोशिश की गई ,लेकिन उन्होंने शनिवार का दिन होने के कारण कॉल उठाकर कुछ भी जवाब देने की जहमत नहीं उठाया।सफाई के अभाव में 16 नंबर वार्ड में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ते जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *