मनपा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक कदम
अब्दुल गनी खान
भिवंडी : आगामी मनपा चुनाव से पहले भिवंडी (पूर्व) के लोकप्रिय समाजसेवी असगर खान उर्फ ‘अज्जू भाई’ ने शिवसेना (शिंदे गट) में शामिल होकर कामगार सेना भिवंडी (पूर्व) के अध्यक्ष का पद संभाला है। यह कदम स्थानीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

असगर खान का भिवंडी पूर्व क्षेत्र में मजबूत जनाधार और प्रभावशाली पकड़ है। वर्षों से जनता से सीधे जुड़े रहने और कामगार वर्ग के हक की लड़ाई में सक्रिय रहने के कारण वे आम नागरिकों में विशेष लोकप्रियता रखते हैं। उनके शिवसेना (शिंदे गट) में शामिल होने से पार्टी को क्षेत्र में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अज्जू भाई का यह कदम आने वाले भिवंडी मनपा चुनाव में निर्णायक साबित हो सकता है। स्थानीय मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी पकड़ को देखते हुए शिवसेना (शिंदे गट) को पूर्व प्रभागों में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, असगर खान के नेतृत्व में कामगार सेना भिवंडी (पूर्व) क्षेत्र में संगठन विस्तार और श्रमिक वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया जाएगा।
शिवसेना (शिंदे गट) के पदाधिकारियों ने असगर खान का स्वागत करते हुए कहा कि “अज्जू भाई के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और भिवंडी पूर्व में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।”
असगर खान उर्फ अज्जू भाई का यह कदम मनपा चुनाव से पहले भिवंडी की राजनीति में नई सरगर्मी लेकर आया है।

