अब्दुल गनी खान
भिवंडी:वॉर्ड क्र. 16, शास्त्रीनगर, कल्याण रोड स्थित इकरा एज्युकेशनल सोसायटी की ओर से नई शालेय इमारत के लिए श्रीफळ पूजन एवं भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नगरसेवक श्री संतोष शेट्टी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके शुभहस्तों से नई इमारत के निर्माण कार्य का श्रीगणेश विधिवत पूजन के साथ किया गया।

गौरतलब है कि संस्था की वर्तमान इमारत पिछले 55 वर्षों से संचालित है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए संस्था ने शास्त्रीनगर, कल्याण रोड, भिवंडी के प्लॉट क्रमांक 47 पर नई इमारत निर्माण का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री संतोष शेट्टी ने संस्था के इस उपक्रम की सराहना करते हुए कहा कि “शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने इकरा एज्युकेशनल सोसायटी को निरंतर प्रगति और उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


