सड़क हादसे में मृत युवक के परिवार को मुआवजा देने की मांग

भिवंडी

कल्याण रोड व्यापारी एवं रहिवासी संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

भिवंडी, 18 अक्टूबर अब्दुल गनी खान
कल्याण रोड पर साईं बाबा मंदिर के समीप 16 अक्टूबर को सड़क के गड्ढे की वजह से हुई दुर्घटना में युवक राज सिंह की दर्दनाक मौत के बाद, आज कल्याण रोड व्यापारी एवं रहिवासी संघर्ष समिति, भिवंडी के एक प्रतिनिधि मंडल ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

समिति ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, गड्ढों की वजह से हुई मौत की जिम्मेदारी भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के प्रशासक और शहर अभियंता पर तय की जाए। साथ ही मृतक राज सिंह के परिवार को 6 लाख का मुआवजा आठ सप्ताह के भीतर दिया जाए।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय ने पूर्व में यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मनपा को न केवल सड़कों की मरम्मत करनी चाहिए, बल्कि गड्ढों की वजह से घायल या मृत नागरिकों को उचित मुआवजा देने के लिए एक विशेष समिति गठित करना भी अनिवार्य है।

इसी क्रम में कल्याण रोड संघर्ष समिति ने भिवंडी मनपा को लिखित रूप से यह मांग भी प्रस्तुत की है कि शहर की प्रमुख सड़कों को गड्ढों से मुक्त करने और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि मनपा प्रशासन ने इस गंभीर मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो नागरिकों के साथ मिलकर एक व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *