भिवंडी में 14 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत एक 14 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, लापता बालक का नाम सुरज रमेशकुमार यादव (उम्र 14 वर्ष 9 माह 5 दिन) है, जो भिवंडी स्टेशन रोड स्थित ब्रम्हानंद नगर, शिवरामनगर, कामतघर का निवासी है। उसके पिता रमेशकुमार श्रीरामकरण यादव, पेशे से चालक हैं और भगवान इस्टेट, वळगाव, भिवंडी में कार्यरत हैं।

पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 14 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 6:00 बजे उनका बेटा “ओसवाल हाईस्कूल, अंजूर फाटा” में जाने की बात कहकर घर से निकला था। आमतौर पर वह दोपहर 1 बजे तक घर लौट आता था, लेकिन उस दिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा।

परिजनों ने पहले फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सुरज का मोबाइल बंद आ रहा था। जब स्कूल जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि सुरज उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, परंतु वह कहीं नहीं मिला।

शिकायतकर्ता रमेशकुमार यादव का कहना है कि उन्हें आशंका है कि उनके बेटे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

लापता बालक का हुलिया इस प्रकार है –
उम्र: 14 वर्ष 9 माह, वह हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी भाषा बोलता है। आखिरी बार उसे लाल रंग का ओसवाल स्कूल का टी-शर्ट और खाकी रंग की पैंट पहने देखा गया था।

यह मामला नारपोली पुलिस स्टेशन में गुन्हा क्रमांक 1167/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में दर्ज किया गया है।
पुलिस उपनिरीक्षक सुनिल बि. हाडे व तपास अधिकारी हंगरगे आगे की जांच में जुटे हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नारपोली पुलिस स्टेशन, भिवंडी से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *