62.24 लाख का माल बरामद, कुल 22 मामलों का पर्दाफाश।
भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो चोरी करने हेतु हवाई जहाज से आवागमन करता था। जिसे पुलिस ने आसाम से गिरफ्तार कर लिया है। उस के पास से पुलिस ने 62.24 लाख रूपये का 889 ग्राम वजन का सोना बरामद कर कुल 22 मामलों का निपटारा किया है। जिसकी जानकारी ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार परिषद में पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटील (गुन्हे) ने दी है।

उन्होंने बताया की ठाणे पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत लगातार चोरी सेंधमारी की घटनाओं में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने कड़ा निर्देश दिया था। जिसके अनुसार क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटील के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त निलेश सोनावने व भिवंडी क्राइम ब्रांच के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक केदार धनराज, पुलिस हवलदार अमोल देसाई, सचिन जाधव, भावेश घरत, अमोल इंगले, इन सभी की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। ताकि चोरी सेंधमारी जैसी घटनाओं पर नकेल कसा जा सके। इस बीच पुलिस की जांच टीम को नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज 760/2023 में भादवि कलम 454, 380 मामले में मोइनुल अब्दुल मलिक इस्लाम का नाम सामने आया। जो की आसाम के समरोली गांव का रहने वाला था। जानकारी प्राप्त होने के तुरंत बाद ही एपीआई धनराज केदार व उनकी टीम आसाम के लिए रवाना हो गई। और करीब पांच दिनों तक पुलिस आरोपी के गांव में भेष बदल कर सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद उक्त अपराधी को वहां के मुराजार पुलिस स्टेशन की मदद से गिरफ्तार कर भिवंडी ले आए। आरोपी से कड़ी पूछताछ में कुल 22 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। जिनमें 19 मामला थाने पुलिस आयुक्तालय का है। और दो नवी मुंबई व एक मुंबई पुलिस आयुक्तालय का है। कुल मामलों मे 62. 24 हजार का 889 ग्राम सोना बरामद किया गया है।

पुलिस उपायक्त ने बताया की उक्त आरोपी आसाम से नवी मुंबई व मुंबई, ठाणे और भिवंडी जैसे शहरों में सेंधमारी करने हेतु हवाई जहाज से आवागमन करता था। कुछ दिनों तक किराए पर मकान लेकर रहता था। फिर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद अपने मूल्य गांव लौट जाता था। उन्होंने बताया की अपराधी मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करता था। इस लिए उसे पकड़ पाना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। बावजूद एपीआई धनराज केदार व उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया है। जिसे न्यायालय ने पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।