धामणगांव में 1 से 15 नवंबर तक मुफ्त शल्य चिकित्सा शिविर — एसएमबीटी अस्पताल की पहल

महाराष्ट्र

इगतपुरी/धामणगांव।। संवाददाता।
एसएमबीटी हॉस्पिटल, धामणगांव (इगतपुरी) में 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक “मोफत स्त्रीरोग व सामान्य शल्य चिकित्सा उपचार शिविर” का आयोजन किया गया है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यह विशेष शिविर उन लोगों के लिए है जिनकी शस्त्रक्रिया सरकारी योजनाओं में शामिल नहीं होती।

शिविर की प्रमुख विशेषताओं में कम दरों पर दवाएं और जांच सुविधा, योजनाओं में न आने वाली शल्य चिकित्सा पूरी तरह निशुल्क और मुफ्त सामान्य तथा सिजेरियन प्रसूति सेवाएं शामिल हैं।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यदि किसी मरीज में निम्नलिखित समस्याएं हैं, तो वे शिविर में अवश्य पहुंचें—
हर्निया, अपेंडिक्स, हाइड्रोसिल, गर्भपिशवी या गर्भाशय की शल्य चिकित्सा, पित्ताशय में पथरी, अंडाशय या पेट की गांठ, स्वादुपिंड या आंतों की सर्जरी, सुंता (खतना), मुळव्याध (बवासीर) और भगंदर आदि।

एसएमबीटी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, अनुभवी डॉक्टरों की टीम शिविर में सेवाएं देगी। यह पहल ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से की जा रही है।

नामांकन एवं जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 7774016866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *