अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹5.25 लाख मूल्य का चोरी का एक्स-रे डीआर मशीन और डेल लैपटॉप बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर संपूर्ण चोरी का माल जब्त कर लिया है।

यह कार्रवाई भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज गु.र. क्र. 984/2025 के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक्स-रे डीआर मशीन और डेल कंपनी का लैपटॉप सहित कुल 5 लाख.25 हजार का मुद्देमाल बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपी पेशेवर चोर हैं और उन्होंने शहर के एक निजी संस्थान से यह कीमती उपकरण चुराए थे। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे और भी चोरी के मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
भिवंडी शहर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

