अब्दुल गनी खान
भिवंडी।। आगामी भिवंडी महानगर पालिका चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गट) ने अपनी चुनावी तैयारी तेज़ कर दी है। पार्टी के भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू खान के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 12 के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुमताज अंसारी, पूर्व नगरसेवक हलीम अंसारी और पार्टी के भावी नगरसेवक समीर खान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शोएब गुड्डू खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा —
“भिवंडी के विकास और जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान हमारी प्राथमिकता है। हमें हर वार्ड, हर गली और हर मोहल्ले में जाकर जनता की आवाज़ बनना है। यही हमारे संगठन की असली ताकत है।”
उन्होंने बताया कि इसी तरह की बैठकें पूरे मनपा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पार्टी के मुख्य कार्यालय पर निरंतर आयोजित की जा रही हैं, ताकि हर स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित हो सके और चुनावी रणनीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि NCP (SP) भिवंडी शहर के हर वार्ड में सक्रियता के साथ प्रचार अभियान चलाएगी और स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देगी। साथ ही, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक का माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा। कार्यकर्ताओं ने “Dashing Boss SHOEB GUDDU साहेब जिंदाबाद” के नारों से सभा स्थल को गूंजा दिया।
पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि शोएब गुड्डू खान के नेतृत्व में NCP (SP) भिवंडी में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और जनता का भरोसा जीतते हुए आने वाले चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।

