अब्दुल गनी खान
भिवंडी। शहर के टेमघर पाडा आरसीसी रोड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया गया है। समाजसेवक कपिल मिश्रा ने भिवंडी-निजामपुर महानगर पालिका के सिटी इंजीनियर और उनकी पूरी टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त आरसीसी रोड बेहद निम्न दर्जे का बनाया गया है, जिसके कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
मिश्रा का कहना है कि आरसीसी रोड का कार्य मानकों के विपरीत किया गया है, जिससे यह जनता की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। उन्होंने कहा कि यह साफ़ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है और इसमें संबंधित अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है।

इस प्रकरण में समाजसेवक कपिल मिश्रा ने महानगर पालिका आयुक्त श्री अनमोल सागर से निवेदन कर सिटी इंजीनियर और उनकी पूरी टीम के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई है और मनपा प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।

