अब्दुल गनी खान
भिवंडी। शहर के इस्लामपुरा मस्जिद क्षेत्र में एक महिला से अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में फहीम जहिर खान (उम्र 30 वर्ष, निवासी इस्लामपुरा,भिवंडी) के खिलाफ निजामपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, महिला अपने घर में दरवाजे पर खड़ी थीं, तभी आरोपी फहीम जहिर खान वहां से गुजरते हुए रुक गया और महिला की ओर देखकर अश्लील टिप्पणी करने लगा
जिससे महिला को मानसिक आघात और अपमान का अनुभव हुआ। उन्होंने तुरंत इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में कर ली और प्रमाण के रूप में पुलिस को सौंपी।
इसके बाद महिला ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 354(A) (महिला से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना 4 नवंबर 2025 की रात करीब 10 बजे की है। इस प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक अमित गोते कर रहे हैं।

