भिवंडी में महिला पर जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ निजामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी। निजामपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फ़हीम जहिर खान (उम्र 34 वर्ष, निवासी इस्लामपुरा मस्जिद,बाजु में भिवंडी) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 4 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे उसके ही रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की।

शिकायत के अनुसार, शकीला अब्दुल कादिर मोमिन, नदीम अबुतालीब मोमिन और हिना नदीम मोमिन — इन तीनों ने झगड़े के दौरान गाली-गलौज की और धमकी दी कि “आज तुझे जान से मार देंगे, आज के बाद घर से बाहर मत निकलना।”

इसी दौरान आरोपी नदीम मोमिन ने शिकायतकर्ता पर मिट्टी का टुकड़ा फेंक दी, जो उसके सीने पर लगी, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद आरोपी हिना मोमिन ने भी लकड़ी की फट्ठी से शिकायतकर्ता पर वार किया।

घटना के बाद शिकायतकर्ता को स्व, इंदिरा गांधी अस्पताल, भिवंडी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 646/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 504, 506, 352, 352(3), 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

इस प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक अमित गोटे कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हमले का कारण आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *