विशेष संवाददाता भिवंडी
क्लासेस जाने के बहाने घर से एक साथ निकली दो 15 वर्षीय लड़कियाँ एक साथ अचानक गायब हो गई है।जिनके अपहरण के अंदेशा के मद्देनजर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोनगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार कोनगांव पुलिस स्टेशन की सीमा में रहने वाली 15 वर्षीय दो फ्रेंड नाबालिग लड़कियां मंगलवार 4 नवंबर को अपने घरों से यह कहकर निकले थे कि वह लोग क्लासेस में पढ़ने जा रहे हैं। लेकिन जब उनमें से कोई भी देर रात तक घर नहीं लौटा, तो दूसरे दिन एक लड़की के पिता ने 5 नवंबर को कोनगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे और संदेह व्यक्त किया कि लड़कियों का किसी अज्ञात कारण से कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद कोनगांवपुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तकनीकी खोज शुरू कर दी है।शहर में बढ़ते नाबालिगों के अपहरण की घटना से अभिभावकों में भय का माहौल व्याप्त है।

