भिवंडी में विधायक रईस शेख की निधि से आरसीसी  रास्ते का निर्माण कार्य का शुभारंभ

भिवंडी

23.25 लाख की लागत से होगा कल्याण रोड से म.न.पा. स्कूल नं. 73 रावजी नगर तक रास्ता निर्माण

अब्दुल गनी खान

भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक रईस शेख की निधि से कल्याण रोड से लेकर महानगरपालिका स्कूल नंबर 73, रावजी नगर तक 23.25 लाख रुपए की लागत से आरसीसी रास्ता निर्माण कार्य का उद्घाटन शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवक दानिश अंसारी और सपा नेता फखरे आलम शेख उर्फ डब्बल ने विधायक रईस शेख का जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन पर फूलों की माला पहनाकर और नारों के साथ उनका सत्कार किया गया।

इस मौके पर पूर्व नगरसेवक प्रशांत लाड, किशोर कर्नाकर, महमूद मोमिन, समाजवादी पार्टी के नेता तारिक मोमिन, सहित बड़ी संख्या में नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने विधायक रईस शेख का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस रास्ते के निर्माण से क्षेत्रवासियों और छात्रों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही रास्ते की समस्या का समाधान होगा।

विधायक रईस शेख ने इस अवसर पर कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *