भिवंडी में करोड़ों की सरिया चोरी का पर्दाफाश,चार ट्रक ड्राइवरों पर केस दर्ज

ठाणे भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी के राजनोली नाका क्षेत्र में लोहे की सरिया चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कोनगांव पुलिस ने तड़के छापेमारी कर लगभग 1 करोड़ 11 लाख 5 हजार 200 रुपये मूल्य की 8 हजार 130 किलोग्राम लोखंडी सरिया जब्त की है। इस कार्रवाई में चार ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रथमेश कंपाउंड स्थित आरमॅक्स लॉजिस्टिक सेंटर के पास ट्रक चालकों की मिलीभगत से सरिया चोरी कर अवैध रूप से बेचने का कारोबार चल रहा था। कोनगांव पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद सुबह सवा पांच बजे छापेमारी की गई। मौके पर चार ट्रकों से सरिया उतारने का काम चल रहा था। हवलदार अरविंद पुंडलीक गोरले की शिकायत पर पुलिस ने शिवम बलराज गुप्ता, विपिन जयप्रकाश यादव, राममिलन ब्रिजलाल यादव और एक अन्य ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोनू यादव और  ट्रक चालक अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी का लोखंडी सरिया बेची है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद माल को संदिग्ध पाकर जब्त कर लिया। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस प्रकरण की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रोहन गायकवाड़ कर रहे है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनों से सरिया चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में इस कार्रवाई से एक सक्रिय गिरोह की गतिविधियों पर रोक लगने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *