अब्दुल गनी खान
भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका प्रभाग समिति क्र. 2 के कार्य क्षेत्र में साईबाबा जकात नाका से पाइप लाइन तक सड़क एवं नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मनपा के अतिक्रमण विभाग की टीम द्वारा की गई।

इस अभियान में सहायक आयुक्त माणिक जाधव, बीट निरीक्षक धनराज पाटील तथा आकाश भोईर के मार्गदर्शन में मनपा के अतिक्रमण पथक ने मिलकर सड़क और नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा स्वच्छ और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

