ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर से “मतदान चोरी विरोधी हस्ताक्षर अभियान

ठाणे महाराष्ट्र

अब्दुल गनी खान
ठाणे आज दिनांक 9 नवम्बर 2025 को राबोडी में ठाणे शहर जिला कांग्रेस ब्लॉक क्रमांक 8 की ओर से “मतदान चोरी विरोधी हस्ताक्षर अभियान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान को नागरिकों की ओर से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद प्राप्त हुआ। बड़ी संख्या में ठाणेकर नागरिकों ने भाग लेकर लोकतंत्र के प्रति सजगता दर्शाई। विशेष रूप से एक महिला अपने दो महीने के शिशु को लेकर आईं और हस्ताक्षर करते हुए इस अभियान में शामिल हुईं यह दृश्य सभी के लिए प्रेरणादायक ठरला।

इस कार्यक्रम में ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत चव्हाण साहब उपस्थित थे। साथ ही 148 विधानसभा क्षेत्र के निरीक्षक श्री श्रीरंग बर्गे साहब भी मौजूद रहे और इस जनजागरण अभियान की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में अक्रम बन्ने खान, एड. निशिकांत कोळी, महेंद्र म्हात्रे, श्रीकांत मोरे, प्रवीण खैरालिया, बाला घाग, सैयद अब्बास अली, एड. रुहीता जावेद शेख, आलम शेख, नदीम सैयद, बाबू यादव, रफीक शेख, अमित सावंत (शिवसेना उ.भा.ठा.), जतिन कोठारी (राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गट), मुख्तार मुल्ला, प्रकाश मडवकर, धम्मवीर मेहरोल, श्री माने तथा महाविकास आघाडी के सभी राबोडी क्षेत्र के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर ब्लॉक क्रमांक 8 के अध्यक्ष एड. जावेद शेख ने कहा मतदान चोरी अब बंद होनी ही चाहिए। डुप्लिकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाएं, फर्जी मतदाताओं की नोंद रद्द की जाए, और चुनाव आयोग को पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ अपना कार्य करना चाहिए।”
इस अभियान के माध्यम से ठाणेकर नागरिकों ने लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
“मतदान चोरी बंद करो लोकतंत्र बचाओ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *