अब्दुल गनी खान
भिवंडी। रविवार, 9 नवम्बर भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका की आगामी सार्वत्रिक चुनावों को लेकर शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) पक्ष की ओर से प्रभाग क्रमांक 15 में चुनावी प्रचार का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। सायंकाल 6 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित इस भव्य रैली में ढोल-ताशों की गूंज, फुलों की वर्षा, आतिशबाजी की चमक और भगवा झंडों के लहरात वातावरण में शिवसेना का जोश देखते ही बनता था।

शिवसैनिकों ने भगवा गमछा पहनकर, “जय महाराष्ट्र” और “शिवसेना जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए नविवस्ती, नेहरू नगर, ख्वाजा गरीब नवाज चौक परिसर में भव्य रैली निकाली। इस कार्यक्रमात भिवंडी महानगरपालिका संपर्क प्रमुख श्री किशोर पोतदार, जिल्हा प्रमुख श्री मनोज गगे, महानगरपालिका संपर्क संघटीका सौ. राजलक्ष्मी अंगारखे, जिल्हा संघटीका श्रीमती वैशाली मेस्त्री, महानगर प्रमुख श्री अरुण पाटील, पश्चिम शहर संघटीका सौ. दीपाली जैन, पूर्व शहर संघटीका सौ. स्वाती भावारथे तथा प्रभाग क्रमांक 15 के भावी नगरसेवक पद के उमेदवार व पैनल प्रमुख श्री नजीर शेख (पप्पन) की प्रमुख उपस्थिती में रैली की शुरुआत की गई।
रैली का समापन नजीर शेख के कार्यालय के निकट हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और मतदाताओं ने सहभाग नोंदवली। इस अवसर पर शिवसेना महिला आघाडी, युवा सेना, उत्तर भारतीय सेना, अल्पसंख्याक सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

सदर रैली में सादिक शेख, सचिव नितेश दांडेकर, वसीम कुरेशी, मुजम्मिल खान, शफीक अंसारी, नूर मोहम्मद (बबलू) खान, सलमान शेख, समीर अंसारी, जयेश शेख, इस्माईल शेख, अमिन शेख, जहीन शेख, योगीता अहीरे, संगीता जोशी, सीमा तेरडे, मनीष गीरी, अजय तेजे, प्रताप शिंदे, मयुर कदम, प्रविण गुळवि, अर्जुन कासार, मधुकर जाधव, व्यंकटेश कर्ली, विजय गायकवाड, शांताराम जाधव, संतोष साळुंखे, इस्माईल तोडगे, मंगल मुल्ला, आबीद सय्यद, सुधीर नांदुरडीकर, विजय कुंभार आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजक राजाभाऊ पुण्यार्थी, जिल्हा सचिव, शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे), भिवंडी ने बताया कि इस रैली के माध्यम से भिवंडी में शिवसेना का जनसंपर्क अभियान आरंभ हुआ है, जो आने वाले चुनावों में जनता के समर्थन से शिवसेना की विजय यात्रा साबित होगी।

