राजीव गांधी फ्लाईओवर हादसे में मृत दो बच्चों के परिजनों को मिला मुआवजा

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी, भिवंडी शहर के बीचोंबीच बने राजीव गांधी फ्लाईओवर पर तीन मार्च को हुई दर्दनाक दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले अहद अंसारी और सैफ अंसारी के परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह मुआवजा राशि नायब तहसीलदार के हाथों परिजनों को सौंपी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को भिवंडी स्थित राजीव गांधी फ्लाईओवर पर वाई-फाई केबल में उलझने से दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों के लिए सहायता की मांग की थी।
सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों परिवारों को ₹1 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। नायब तहसीलदार ने भिवंडी पहुंचकर यह राशि परिजनों को सौंपी और शासन की ओर से संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर स्थानीय अधिकारी एवं समाज सेवक जाहिद मुख़्तार,राजु चौगले उपस्थित रहे। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

*********************”**********

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *