ठाणे, 14 नवंबर 2025।
भारत के पहले प्रधानमंत्री, भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर ठाणे शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी की ओर से आज विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नेहरू जयंती पर आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत आंबेघोसाळे तालाव स्थित मीनाताई चौक में पंडित नेहरू की पूर्णाकृति प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्रतिमा का अभिषेक करने का सौभाग्य ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष एड. विक्रांत भीमसेन चव्हाण को प्राप्त हुआ।

इसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष एड. जावेद शेख के नेतृत्व में छोटे बच्चों को खाद्य सामग्री और मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों में इस पहल को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन लोगों की रही उपस्थिति
एड. विक्रांत भीमसेन चव्हाण, मनोज प्रधान, संजय तरे, प्रभाकर थोरात, राहुल पिंगले, एड. निशिकांत कोली, महेंद्र म्हात्रे, बाला घाग, बिलाल कुरैशी, एड. रुहीता शेख, राजन राजे, श्रीकांत मोरे, इकबाल शेख, जावेद सैयद, नगमा शेख, बाबू यादव, जतिन कोठारी, यासीन शेख, जोसेब पाटिल और विनोद बिरड़े सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक, सर्वदलीय कार्यकर्ता, भाई–बहनें तथा अनेक छोटे बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष एड. जावेद शेख ने मीडिया से संवाद कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की और कहा कि नेहरू जयंती बच्चों के प्रति प्रेम, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित दिवस है।

