विशेष संवाददाता
भिवंडी की शांतिनगर इलाके में स्थित न्यू आजाद नगर रहीमतपुरा रोड पर शनिवार की दोपहर में एक आईवीए डंपर के ब्रेक फेल होने से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहनों, दो रिक्शा, एक इको कार ,एक टेम्पो को जोरदार टक्कर मारते हुए एक बिजली के खंभे से टकराने के बाद रुक गया।गनीमत रही कि दोपहर का समय होने के कारण टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई,

लेकिन छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद शांतिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया।

