दो लाख पच्चीस हजार 250 रुपये का 346 बॉटल सिरप, नकदी व मोबाइल फोन पुलिस ने किया जप्त
विशेष संवाददाता
भिवंडी की शांतिनगर पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करते हुए दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से पुलिस 2 लाख 25 हजार रुपए कीमत का 346 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप,नगदी व मोबाइल फोन जप्त किया है।दोनों आरोपी बिना वैध लाइसेंस और डॉक्टर की पर्ची के नशीला सिरप बेचते पाए गए।
शांतिनगर पुलिस को 16 नवंबर 2025 को शाम करीब 4:15 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 100 फुट रोड, सोनीबाई कंपाउंड क्षेत्र में वाहन (MH 04KX–2965) से अवैध कफ सिरप की ढुलाई की जा रही है। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर जब संदिग्ध वाहन की तलाशी ली तो उसमें तीन बॉक्स बरामद हुए।जिसमें कुल 346 बोतलें प्रतिबंधित कप सिर्फ बरामद हुआ।जिनमें ANREX–Cough Syrup (100 ml) और Codeine Phosphate & Triprolidine HCl Syrup शामिल थे। बरामद सिरप की कुल कीमत 77,850 रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 2,25,250 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। इसमें नकदी, मोबाइल फोन, प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें और एक टेंपो रिक्शा शामिल है। यह कफ सिरप डॉक्टर की पर्ची के बिना बेचना कानूनी अपराध है, क्योंकि इसका उपयोग नशे के रूप में भी किया जाता है।इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस सिपाही नजीम नजीर शेख की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जिनका नाम सैफुद्दीन इब्राहिम कपासी (52), निवासी कैलासनगर, और दानिश शाह अंसारी (35), निवासी भंडारी कंपाउंड, भिवंडी शामिल हैं।
शांतिनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई विनायक गायकवाड़ ने बताया कि आरोपियों के पास न तो दवा बेचने का लाइसेंस था और न ही कोई चिकित्सकीय प्रशिक्षण। इसके बावजूद वे खतरनाक दवाइयों की अवैध बिक्री कर रहे थे। यह सिरप नशे की आदत वाले लोगों में बेचने के उद्देश्य से रखा गया था।आरोपी नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश चोपडे कर रहे हैं।

