बंद गोदाम का शटर तोड़कर 4 लाख 81 हजार की नकदी चोरी

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी तालुका के दापोड़ा क्षेत्र के पारसनाथ कंपाउड में अज्ञात चोरों ने एक गोदाम का शटर तोड़कर 4 लाख 81 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना पिछले महीने की बताई जा रही है। सुबह करीब 10 बजे जब गोदाम खोला गया तो शटर टूटा हुआ देखकर चोरी का पता चला। पुलिस के मुताबिक गोदाम मैनेजर विजय कुमार प्रभाकर पात्रा ने पुलिस को बताया कि चोर आधी रात के बाद गोदाम का शटर तोड़ कर  घुसे और भीतर रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्टेशन डायरी में दर्ज प्रविष्टियों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि आरोपियों को गोदाम में नकदी रखे जाने की जानकारी पहले से थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *