विशेष संवाददाता
भिवंडी की एक महिला से उसके बेटे को मंत्रालय में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठाणे के एक युवक ने 4 लाख रुपये ऐंठ लिया।लेकिन युवक ने न तो काम दिलाया और न ही पैसा वापिस किया।जिसके बाद महिला ने इस मामले में ठगी करने वाले युवक के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार स्थानीय कामतघर क्षेत्र के ब्रम्हानंद नगर में स्थित श्यामाधनी कॉम्प्लेक्स में सुनीता सुनील पाटिल (54)रहती है।जिसको ठाणे के कोलशेत रोड पर रहने वाले प्रमोद गोविंद हाटनकर (41)ने महिला को यह झांसा दिया कि वह मंत्रालय में एक अधिकारी के अधीनं काम करता है और उसके बेटे प्रशांत को सरकारी नौकरी लगवा देगा।इसके एवज युवक ने महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर 2 जनवरी 2025 को उसके खाते में 4 लाख रुपये का चेक लिया और अपने खाते में जमा कर उसे पास करवा लिया। लेकिन प्रमोद ने आज तक महिला के लड़के प्रशांत को न ही कोई सरकारी नौकरी लगवाया और नहीं उसका पैसे वापिस दिया।बार बार मांगने के बावजूद जब महिला को उसका पैसा वापिस नहीं मिला तो उसने अपने साथ आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले प्रमोद के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन शिकायत पत्र दिया।जिसकी जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की आगे की जांच एसपी धनराज केदार कर रहे हैं।

