विशेष संवाददाता
भिवंडी के ताड़ाली इलाके में स्थित रेलवे ब्रिज के पास मामूली विवाद को लेकर दो लोगों ने मिलकर एक रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कामतघर के न्यू तड़ाली इलाके में रहने वाले रिक्शा चालक विपुल प्रकाश चौधरी(28)16 नवंबर को शाम करीब 5:45 बजे ताड़ाली स्थित रेलवे ब्रिज के पास अपनी रिक्शा खड़ी किए थे।इसी दौरान कमलाकर पाटिल और रूपेश चौधरी नामक दो लोग उनके पास आए और रिक्शा आगे बढ़ाने को कहा।जिसे लेकर रिक्शा चालक व उक्त दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।जिससे नाराज होकर दोनों आरोपियों ने मिलकर रिक्शा चालक विपुल के साथ गाली-गलौज की और उसे हाथ, बेल्ट और पत्थर से बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस मामले में रिक्शा चालक की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने कमलाकर और रूपेश के खिलाफ बीएनएस के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दिया।मामूली विवाद को लेकर लेकर इस हिंसक वारदात से अन्य रिक्शा चालकों में भय का माहौल व्याप्त है।

